राँची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उराँव ने मोराबादी – बोड़ेया स्थित रिंग रोड में महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया जिसमें विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी,प्रवक्ता अालोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ. राजेश गुप्ता,सोमनाथ मुंडा अादि उपस्थित थे.इस दौरान डॉ. रामेश्वर उराँव ने कहा कि हमारा इतिहास रहा है कि अनुसूचित जनजाति के बीच लोेग अपना राजा चुनते रहे हैं,जमीन की रक्षा व शोषण के खिलाफ चाहे वह इंस्ट इंडिया कंंपनी हो या ब्रिटिश हुकुमत हो,अादिवासियों ने विद्रोह व संघर्ष का बिगुल फूँकने का कार्य किया है.भारत बिरसा मुंडा का अंग्रेजी शासन के खिलाफ़ संघर्ष हो अथवा 1858 में संताल परगना इलाके में हूल अांदोलन हो.
हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार में किसी को भी डरने की कोई अावश्यकता नहीं है. सरकार किसी के प्रति विद्वेष की भावना से काम नहीं करती,बल्कि सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन अादिवासी मूलवासी के जमीन पर नज़र मत गड़ाइये. उन्होने कहा कि झारखंड की संस्कृति,भाषा व जल जंगल जमीन की रक्षा हो सके. महाराजा मदरा मुंडा के वक्त से चली अा रही ग्रामसभा को मज़बूत बनाए रखने की परंपरा का निर्वहन हो रहा है.उन्होने महराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा अनावरण में हिस्सा लेने वाले सोमनाथ मुंडा के कार्यों की सराहना की.वित्त मंत्री ने कहा कि हम अपने पूर्वजों का इतिहास पढ़ेंगे व राँची जिला के विभिन्न स्थानों पर मदरा मुंडा की प्रतिमा लगाएँगे.
अादिवासी मूलवासी के हाथों में अभी शासन अाया है,देश सबका है,राज्य सबका है,रहने का सबको अधिकार है, लेकिन सभी का शोषण करने का और जमीन लूटने का अधिकार हम किसी को नहीं दे सकते,हमारी परंपरा हमारी संस्कृति,हमारी भाषा,हमारी जमीन हमारा सब कुछ है.
इस दौरान केलोबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि 600 ईशा पूर्व हमारे पूर्वज पिठोरिया के सुतीयाम्बे में अाए थे.हमारा जुड़ाव सिंधु घाटी सभ्यता,मोहनजोदड़ो,हड़प्पा संस्कृति से है जिनके इतिहास,संस्कृति,परम्पराओं को दबाया जा रहा है, मुण्डा समाज अत्याचार के शिकार हुए हैं.
अनावरण समारोह कांग्रेस प्रवक्ता अालोक दूबे,लालकिशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता,अादिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बेलस तिर्की ने बताया.डॉ. रामेश्वर उराँव,अालोक दूबे,अादि को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.




