Thndr News

विमानाश्रय निदेशक के साथ बैठक संपन्न

राँची : बिरसा मुंडा विमानाश्रय से कारगो सेवाओं का अत्यधिक लाभ लेने के लिए 24 फरवरी को चैम्बर भवन में विभिन्न एयरक्रॉफ्ट कंपनियों व व्यापारियों की बैठक हुई.

इस बैठक में राँची विमानाश्रय से कार्गो विमान सेवा को विस्तार करने पर वार्ता हुई.बैठक में नागर विमानन विभाग के सचिव, विभिन्न एयरक्रॉफ्ट कंपनियों के प्रतिनिधि,झारखंड चैम्बर अॉफ कॉमर्स के साथ राँची, कोलकत्ता, पटना एवं दुर्गापुर विमानाश्रय से विमानाश्रय (एयरपोर्ट) अॉथोरिटी अॉफ इंडिया के अधिकारी हिस्सा लेंगे.इस पर सहमति अाज फेडरेशन अॉफ झारखण्ड चैम्बर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और विमानाश्रय निदेशक बिनोद शर्मा के साथ संपन्न बैठक में बनाई.

विदित हो कि बिरसा मुंडा विमानाश्रय से एयर कार्गो की सुविधाओं पर व्यवसायिओं को जागरुक करने हेतू बीते दिनों एएअाई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (कार्गो) के प्रबंधक व झारखंड चैम्बर की बैठक हुई थी.

चैम्बर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने कहा कि झारखण्ड से अन्य राज्यों में सब्जियों,बागवानी उत्पादों,रेडीमेड गारमेंट,डेयरी प्रोडक्ट,लाह,मोर्टस पार्टस सेक्टर की वस्तुएँ देश-विदेश में कारगो द्वारा भेजी जाती है किन्तु जागरुकता के अभाव में व्यापारी इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ नहीं ले पा रहे हैं.

झारखण्ड में इन सभी सेक्टर्स के व्यापार को बढ़ाने,विशेषकर कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके,इस हेतू ऐसे व्यापारियों के विमानाश्रय प्रबंधन द्वारा जागरुकता कार्यालय का अायोजन किया गया.

बैठक के दौरान चैम्बर ने बिरसा मुण्डा विमानाश्रय से पर्याप्त संख्या में फ्लाइट की अनुपलब्धता के कारण हो रही कठिनाईयों के निराकरण पर भी चर्चा की गई.यह कहा गया कि पर्याप्त संख्या में कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण प्रदेशवासियों को अनावश्यक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.

बिरसा मुण्डा विमानाश्रय से कोलकत्ता के लिए सप्ताह में सिर्फ तीन दिन विमान सेवा परिचालित है जबकि पूणे, जयपुर, भुवनेश्वर, रायपुर, पटना की सीधी सेवा बंद है जिससे यात्रियों को अावागमन में कठिनाईयाँ हो रही है. यह अाग्रह किया गया कि मुख्यत: राँची से पूणे, जयपुर, रायपुर, भुवनेश्वर, वाराणसी की सीधी विमान सेवा के साथ ही राँची से कोलकत्ता-पटना के लिए प्रात:व संध्या के समय प्रतिदिन विमान सेवा अारंभ किया जाए. विमानाश्रय निदेशक विनोद शर्मा को अवगत कराया गया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार पूर्व की क्षमता से 80 फीसदी तक विमान चलाने का निर्देश है जिसके कारण राँची से अधिकतम विमान परिचालित हैं.शीघ्र ही राँची से पटना के लिए सीधी विमान सेवा अारंभ की जाएगी साथ ही उन्होने स्पष्ट किया कि अप्रैल के प्रथम माह तक बिरसा मुण्डा विमानाश्रय से विमानों की संख्या में पहले से वृद्धि कर सामान्य किए जाने की संभावना है.

बैठक में झारखण्ड चैम्बर अॉफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा,महासचिव राहुल मारु,अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल उपस्थित थे.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.