राँची : पिस्का, नगड़ी के डोकाटोली स्थित सर्वमंगलकारी संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वर्षिकोत्सव धूमधाम से मनाई गयी।
इस अवसर पर लगभग १५१ कन्याओ एवम् महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। प्
रशिध् स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल रानी चुआं से जल भरकर मंदिर स्थित भगवान श्री गणेश, शिव एवम् हनुमान जी की प्रतिमाओं का जलाभिषेक कराया गया।
सीपीएस के राज्यकमेटी सदस्य सुभाष मुंडा तथा सांसद प्रतिनिधि केदार महतो द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर कलश यात्रा प्रारंभ की गई।
इस अवसर पर हवन तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें आस- पास के गांव के सेकडों लोग शामिल हुए।
मंदिर के संरक्षक ने बताया की इसी स्थान पर १८५५ हनुमान जी का एक छोटा मंदिर था जिसे पिछले वर्ष यहाँ पुनः स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया है। मंदिर के अध्यक्ष पंकज राज ने बताया की मंदिर आस्था के साथ साथ ज्ञान का भी केंद्र है जहाँ हर कोई धर्म और संस्कृति की शिक्षा ले सकता है।




