Thndr News

बाइक से मोबाइल छीनने वाले 2 चोर गिरफ्तार

रांची//राजधानी रांची की लालपुर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनताई करने वाले दो बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपीयों में रांची के बांधगाड़ी दीपा टोली रोड नंबर 5 के रहने वाले ऋतिक कुमार उर्फ रितिक सोनी उर्फ मिक्की उम्र 24 वर्ष और रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के अशोक कुमार सिंह उम्र 28 वर्ष शामिल है। पुलिस ने उनके पास से चार पीस मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें दो मोबाइल फोन लूट के हैं और और दो मोबाइल का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने घटना के समय इस्तेमाल किए गए एक काले सफेद रंग का टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। दोनों आरोपी इसी बाइक से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे और मोबाइल लूटकर रफू- चक्कर हो जाते थे।

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता में बताया कि 8 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे आर के मार्केट के पास घर लौट रहे एक युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। पीड़ित द्वारा लालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर, बाइक की पहचान के आधार पर मिली जानकारी पर, कार्रवाई करते हुए दो आरोपी रितिक सोनी और अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया गया बाइक भी बरामद कर लिया।

सिटी एसपी ने आगे बताया कि उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने मोबाइल लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इनके द्वारा रांची के किशोरगंज, रातू रोड और मैन रोड मैं मोबाइल छिनताई की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी गई।अब पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की इन लोगों ने और कहां-कहां मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया है।

सिटी एसपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से रितिक सोनी का पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड है।जरूरत पड़ने पर इन्हें रिमांड पर भी लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्ट: ओम प्रकाश, क्राइम रिपोर्टर।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.