Thndr News

40 वर्ष पूर्ण होने पर विधालय में किया गया वृक्षारोपण। नीम, पीपल, शीशम और आम जैसे पौधों लगाए गए।

रांची: अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित “सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, रांची में प्रभात खबर की ओर से 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, सीसम, आम जैसे पौधों को लगाया गया। इस कार्यक्रम में प्रभात खबर की ओर से राजीव स्वरूप मंडल, (डीजीएम) झारखंड, अर्चना मल्होत्रा (डिप्युटी मैनेजर), ब्रांड टीम के सदस्य मिस अनकाना विश्वास और मुकुल राज (ब्रांड टीम) उपस्थित रहे।


यह अभियान प्रभात खबर की ओर से सामाजिक दायित्व और पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में पौधरोपण कार्यक्रम चलाने की योजना है, जिसमें यह विद्यालय ने भी बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्राओं के द्वारा मांडर के थाप पर आदिवासी नृत्य के जरिए आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम का शुरुआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रावणी पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम को संपादित करवाने के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम को सुंदर और रोचक बनाने के लिए वृक्षारोपण की महत्व पर रोशनी डालने के लिए कक्षा प्रथम की छात्रा देवेन्या द्विवेदी और कक्षा द्वितीय की छात्रा प्रिशा भारद्वाज ने सुंदर कविता प्रस्तुत किया। साथ‌ ही कक्षा तृतीय की छात्रा श्रेया शर्मा, खुशबू कुमारी, दानिन साजिद और अविनिशा सिन्हा के द्वारा वृक्ष लगाने की महत्ता पर स्लोगन प्रस्तुत किए गए जिसमें उन्होंने बताया कि एक वृक्ष 100 पुत्र के समान होता है

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ० दीपक कुमार ने वृक्षारोपण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य खतरे में पड़े पर्यावरण को बचाने एवम जीवन को सुंदर और आकर्षक बनाना है। इसके लिए हर हाल में हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाकर इसे संरक्षण प्रदान करना होगा। पूरी दुनिया, पूरा ब्रह्मांड संतुलन पर टिक्की हुई है। अपने जीवन में बैलेंस का होना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति संतुलन बना कर चला, जीवन में आगे बढ़ा।

इसी प्रकार से प्रकृति में भी संतुलन बनाए रखना भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों को लगाना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसी पेड़ पौधों के द्वारा हमें ऑक्सीजन मिलता है। ऑक्सीजन के बिना एक पल भी हम जिंदा नहीं रह सकते। पेड़ पौधे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को लेकर हमारे लिए ऑक्सीजन उपलब्ध करता है। एक ओर जहां यह मिट्टी के कटाव को रोकता है तो दूसरी ओर जल को अपने अंदर मिट्टी में संरक्षित एवम सम्माहित रखने का कार्य करता है, वायु की गुणवत्ता और आद्रता को बढ़ाता है। पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह खाने पीने से लेकर फल, फूल औषधियों आदि को भी उपलब्ध कराता है। जितनी भी दवाइयां और रसायन है कहीं न कहीं प्रत्क्षय या अप्रत्यक्ष रुप से पेड़ पौधों से ही हमें प्राप्त होते हैं। वृक्ष हमें छाया प्रदान करता है और पशु पक्षियों को रहने की आसरा भी देता है। आज हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है चाहे जो भी हो कम से कम एक पौधे को अवश्य लगाऊंगा और इसे सिर्फ लगाऊंगा ही नहीं, बल्कि इसे प्रोपर वे में देख रेख भी करूंगा।

इसलिए हम सब मिलकर आज संकल्प ले कि पर्यावरण को शुद्ध और बेहतर बनाने के लिए हम हर हाल में पेड़ पौधों को लगाएंगे। पेड़ पौधे के रूप में कोई जरूरी नहीं है कि हम बड़े वृक्ष को ही लगाएं। हम फल फूल देने वाले पौधे, औषधि वाले छोटे छोटे पौधे, शो प्लांट वाले पौधे भी लगाकर इस दिशा में पहल कर सकते हैं। इससे एक और हमारा पर्यावरण ठीक होगा तो दूसरी ओर इससे फल फूल, औषधि भी मिलेगा। पेड़ पौधों को देखकर उसकी खुशबू से, फल फूलों से, उसकी हरियाली को देखकर हमारा मन खुश होता और प्रफुल्लित होता है।

जब हमारा मन मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा। हमारे अंदर अच्छे पॉजिटिव सोच उत्पन्न होंगे। इसलिए बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ कुछ नैतिक उद्देश्य भी होनी चाहिए। जैसे – हमारा देश के प्रति क्या कर्तव्य होना चहिए? समाज के प्रति क्या कर्तव्य है? उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि इसी संकल्प के साथ लेकर अपने घर को जाएं और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम का हिस्सा बनें। प्रभात खबर के 40 वर्ष पूर्ण होने के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से, विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवम छात्र छात्राओं की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई देते हुए कहा कि। इस तरह के सामाजिक उत्तरदायित्व को आगे भी अनवरत निभाते रहें। इस कार्यक्रम में बच्चों को वृक्षारोपण करने एवम इसके संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया


इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक रमाकांत प्रसाद एवम सुषमा सिन्हा, प्रधानाचार्या श्रावणी पांडे, उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा उपस्थित रहें।


इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंजू कुमारी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज श्रीमती सुमन कुमारी, प्लांटेशन इंचार्ज निर्मल कुमार चौधरी, कॉर्डिनेटर मिस अज़विया फातमा, संदीप कुमार, विवेक कुमार एवम शिल्पा भारद्वाज आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शिक्षिका मिस तृषा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.