
सिल्ली: रविवार के दिन सिल्ली थाना परिसर में संध्या 4 बजे से महाशिवरात्रि को लेकर एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी मोहित कुमार ने अपने संबोधन में कहा की महाशिवरात्रि एक महापर्व है। हम लोगों को हर्षोल्लास के साथ यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके के साथ मनाना चाहिए।त्योहार के दौरान कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न हो तो तुरंत थाना से संपर्क करें। थाना हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।

इस मौके पर मुखिया शर्मिलकुमारी ,सरिता सिंह मुंडा, सीमा कुमारी गोझू, विनोद चौधरी, जसरूदीन अंसारी,नागेंद्र नाथ गोस्वामी, , मनोज साव, गुलाब सिंह, सुमन अग्रवाल, मोहम्मद फारूक, समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।





Add comment