
युवा समाजसेवी अमित रंजन के द्वारा संत माईकल स्कूल फॉर ब्लाइंड स्कूल में भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 लोगो को भोजन कराने का इंतजाम किया गया।

अपने आइडियल और गुरु झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश को आदर्श मानते हुए उन्होने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

अमित रंजन ने बताया उन्हें दीपक प्रकाश से हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिलता है इसलिए वे उन्हें अपना आदर्श और गुरु मानते हुए उनके सिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते है। अमित रंजन ने बताया कि वे पिछले 8 वर्षो से अपना जन्मदिन ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद करते हुए मनाते आ रहे है।





Add comment