झारखंड तैलिक साहू महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 18 जून को मुकेश कश्यप की अध्यक्षता में हरमू स्थित स्वागतम बैंकट हॉल में प्रस्तावित की गई है ।
इस महत्वपूर्ण बैठक मे अखिल भारतीय तेलिक साहु महासभा, झारखंड इकाई के सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश कमिटी के सदस्य सहित प्रदेश के डेलिगेट मौजूद रहेंगे।
चुनाव पर्यवेक्षक सह मुख्य अतिथि के रुप मे संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता मौजूद रहेंगे। सम्पूर्ण चुनाव इसकी देखरेख में संपन्न होगा।
झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मदन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को धारदार बनाने हेतु ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है । जिला प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति संगठन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मदन कुमार , महेश महतो, दिलीप कुमार , कुमार रौशन , राजकिशोर साहु आदि मौजूद रहे ।





Add comment