सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत शनिवार को सोनाली मैरिज हॉल में एक दिवसीय सिल्ली प्रखंड झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी ने विभिन्न पार्टी को छोड़कर आए सदस्यों को माला पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलायी।

कार्यक्रम में खतियान झारखंड पार्टी के 700 तथा अन्य दल से भी कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सदस्य ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार कि लगभग 4 वर्ष पूरा हो रहा है इन 4 वर्षों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का काम किया गया जिससे प्रभावित होकर लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम रहे हैं।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सरकार ने कोरोना काल में दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को उनके घर सम्मान के साथ पहुंचाया तथा मजदूरों को भरपूर भोजन का व्यवस्था कराया और उनकी इलाज की भी समुचित व्यवस्था किया। रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने भी हेमंत सरकार की काफी प्रशंसा की। रांची जिला उपाध्यक्ष सिल्ली विधानसभा प्रभारी रामानंद बेदिया ने कहा कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति की समस्या के लिए वे एवं पार्टी का कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहेंगे।

रांची जिला सचिव हेमलाल मेहता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांत को हर घर तक पहुंचाएं ताकि लोगों को पार्टी के प्रति विश्वास जागे। मौके पर सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका, प्रखंड उपाध्यक्ष अमित महतो, प्रखंड सचिव हारून रशीद समेत सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Add comment