
गोड्डा जिले के देवड़ांड थाना में ग्राम सुण्डमारा के पास नदी से 13 मार्च को मिली महिला की सिर कटी लाश मामले का पुलिस ने उद्भदेन कर दिया है। महिला की हत्या उसके पति ने अपनी पहली पत्नी की बहन के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतका देविका ओडिसा की रहने वाली थी। इस दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्लेड, कुदाल, पॉलिथीन और दो मोबाइल बरामद किया।





Add comment