
सिल्ली : सिल्ली थाना परिसर में शुक्रवार की शाम रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी आकाशदीप की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में रामनवमी व सरहुल का त्योहार शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, सीओ धर्मेंद्र दुबे, बीडीओ पावन आशीष लकड़ा एवं मुरी ओपी प्रभारी बबलु कुमार ने सिल्लीवासियों को रामनवमी एवं सरहुल की अग्रिम बधाई देते हुए दोनों पर्व आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि रामनवमी एवं सरहुल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन तत्पर है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर प्रशासन को सूचित करने को कहा।
इस अवसर पर पर गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व प्रमुख कमलनाथ मांझी, मुखिया शर्मिला कुमारी, लालू उरांव, अखिल महतो, गोपाल केडिया, मो जसरुद्दीन, मनोज साव, विनय साव, अरविंद कुशवाहा, मो शकुर आलम, गंदूरा उराव, रविशंकर मिश्रा, राजीव कुंदन ओझा, अरुण शर्मा, चंद्रेश्वर राय, चंदन कुमार, दिनेश बनर्जी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।





Add comment