Thndr News

रामचरितमानस कथा पाठ एवं प्रवचन कार्यक्रम प्रारंभ

सिल्ली : सिल्ली कोचों गांव में श्री रामायण मंडली संत परिवार के संयुक्त तत्वधान में कलश स्थापना के बाद रामचरितमानस कथा पाठ एवं प्रवचन कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। इसकी जानकारी देते हुए संरक्षक सुनील सिंह ने बताया कि 18 मार्च से चले इस रामचरितमानस कथा पाठ एवं प्रवचन कार्यक्रम 23 मार्च तक चलेगा इससे पूर्व सैकड़ों महिलाओं द्वारा हरीहर मेला स्वर्णरेखा नदी घाट से कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा से पूर्व पुरोहित विश्वजीत दुबे द्वारा मंत्र उच्चार के बाद कलश की पूजा की गई। तत्पश्चात स्वर्णरेखा नदी घाट हरिहर मेला से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिला एवं पुरूषों शामिल हुए ।

5 दिनों से इस कार्यक्रम में विभिन्न जगह से आए हुए रामचरितमानस पाठ मंडलियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे ।

इस मौके पर शरत कुमार महतो गिरधारी महतो, कीर्ति नाथ महतो,संजय महतो, संतोष महतो, मंजर महतो,बेनाम कुम्हार, ,रुसु महतो,धीरज महतो, विनय महतो, दधीराम महतो, गोपाल महतो जगदेव कुम्हार, रूपलाल महतो बिनोद , रोबेन गोकुल,आलोक शिवराम कुम्हार, ,बिपत्ति देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, वीणा देवी, सत्यवती देवी, सरला देवी, मिशीला देवी, करुणा देवी, , सरस्वती देवी, आदि उपस्थित थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.