Thndr News

एक शिव परमात्मा”। ब्रह्माकुमारियों का ये पैगाम “स्वर्णिम युग का हो नव निर्माण


रॉची: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चौधरी बगान, हरमू रोड रॉची के तत्वावधान में सुख शांति के दाता कौन ? एक शिव परमात्मा”। ब्रह्माकुमारियों का ये पैगाम “स्वर्णिम युग का हो नव निर्माण आदि नारे व उद्घोषणा लेकर चुटिया के शनि मंदिर से बड़ी संख्या में शोभा यात्रा निकाली गई।

“गुप्त वेश में सतयुग रचने आये शिव भगवान–अब तो
जाग जाग इंसान की संगीत लहरी के मध्य बड़ी संख्या में बहनें व शिव ध्वज के साथ मानव समुदाय पुरुष यात्रा में चल रहे थे।

चौधरीबगान से पधारी ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा निरकार परमात्मा शिव त्रिकालदर्शी हैं। वे सर्व आत्माओं की जन्मपत्री जानते हैं। ज्योतिस्वरूप परमात्मा शिव प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा सतयुगी सृष्टि की स्थापना और शंकर द्वारा कलियुगी सृष्टि का महाविनाश कराते हैं। ब्रह्मा के तन में प्रवेश करके उनके मुख द्वारा ज्ञान गंगा बहाते हैं इसिलिए शिव को “गंगाधर” कहते हैं। पाँच विकारों को छोड़ने से ही भ्रष्टाचार मिटेगा |

भोलेनाथ शिव बाबा की बारात अब जाने ही वाली है। शिव सृष्टि के नियंता हैं पतित सृष्टि विनाश के पश्चात् मानव आत्माएँ शरीर त्याग अपने मूल निवास परमधाम जायेगी। इसी यथार्थ को शिव बारात के रूप में चित्रित किया गया है। ज्ञान योग से पाप मुक्त होकर ही बारात में जाने का आनन्द मिलेगा। महाभारत काल आ चुका है शिव बाबा दिव्य गीता ज्ञान अभी सुना रहे हैं। शोभायात्रा व झाँकियाँ चुटिया के शनि मंदिर से आरंभ होकर अपर चुटिया से होते हुए कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, एल०ए० गार्डन स्कूल होते हुए केतारीबगान, स्वर्णरेखा नगर, प्रगति पथ, मकचुन्द टोली आदि स्थानों गुजरते हुए केतारीबगान के सुरेश्वर महादेव के नजदीक गीता पाठशाला घाटरोड केतारीबगान पहुॅची व समागम होकर राजयोग का अभ्यास किया।

सुसज्जित झाँकियों चुटिया के हर पथ से निकलीं यह संदेश देते हुए कि दुःखों के अन्त में अब देर नहीं, स्वर्ग की सुखमय दुनिया अब दूर नहीं।

मानवता की सेवा में

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
(आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र)
चौधरी बगान, हरित भवन के सामने हरमू रोड, रॉची – 834001
मो० सं० – 09430142547 8340645941 ई मेल ranchi@bkivv.org

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.