रांची: सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल के पुंदाग शाखा के प्रांगण में 17 फरवरी को विज्ञान एवम कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विद्यालय के निदेशक डॉ० दीपक कुमार सिन्हा एवम आर० पी० भारती के कर कमलों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर अतिथियों का स्वागत एक स्वागत गान और गणेश वंदना से किया गया।

इस प्रदर्शनी में विद्यालय के सीनियर सेक्शन (कक्षा-5 से कक्षा-9) के बच्चों के द्वारा बनाए गए विज्ञान एवम टेक्नोलॉजी तथा इन्वार्नमेंटल साइंस पर आधारित करीब 40 से अधिक मॉडल्स तथा जूनियर सेक्शन (कक्षा-1 से कक्षा-4) के बच्चों के द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित 80 से अधिक मॉडल्स प्रदर्शनी के लिए लगाया गया। इस प्रदर्शनी में अभिभावकों एवम आगंतुकों ने विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया तथा विद्यालय के शिक्षकों एवम बच्चों के क्रिया कलापों को देखकर प्रशंसा की।

इस साइंस एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में लगाए गये सभी मॉडलों में से प्रथम दस मॉडल्स को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

प्रथम पुरस्कार सम्मलित रूप से लाइन फ्लोवर रोबोट (कक्षा 7) एवम रोबोटिक हैंड (कक्षा 9) को, द्वितीय पुरस्कार बायो गैस प्लांट (कक्षा 7) एवम हाइड्रॉलिक ब्रिज (कक्षा 8) को, तृतीय पुरस्कार सोलर पावर इरिगेशन (कक्षा 7) एवम स्मार्ट होम (कक्षा 8) को, चतुर्थ पुरस्कार ब्लड सर्कुलेटरी सिस्टम (कक्षा 9) एवम लंडन ब्रिज (कक्षा 9) को, जबकि हाइड्रोलिक जेसीबी (कक्षा 9) एवम लो कॉस्ट वाटर अलार्म (प्री प्राइमरी सेक्शन) को पंचम पुरस्कार दिया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य आर० के० सिन्हा, उप प्राचार्य मंजू पाण्डेय, वरिष्ठ शिक्षक जे० मरांडी, आर० एस० पंडित, हिमाद्रि मोहंती, मो० इरफान अहमद, शिखा सहाय, जोहरा जमाल, बिनीता कुमारी, शांति कुमारी, अर्चना कश्यप, एम० एस० वाजिद, नाजरिन परवीन, पूनम कुमारी, रेबा तिग्गा लालिमा सिंह, का मुख्य रूप से योगदान रहा।





Add comment