Thndr News

1लाख 25हजार सदस्य बनाने तथा किसान मुद्दों पर आन्दोलन तेज़ करने के मुद्दों पर 2 दिवसीय अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक संपन्न

26 जनवरी ट्रेक्टर मार्च व 5 अप्रैल किसान – मजदूर दिल्ली मार्च का निर्णय लिया गया।

सिल्ली: दो दिनों तक चलने वाली झारखंड राज्य किसान सभा की बैठक 11जनवरी को सुफल महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार पर्यवेक्षक के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड में एमएसपी के लिए कानून, कर्ज माफी, सुखाड़, क्रय केंद्र, हाथियों का आतंक,वन पटटा, पलायन, खाद्य सुरक्षा, किसान पेंशन, विस्थापन, ज़मीन की आनलाइन गड़बड़ी, सहित किसान मुद्दों पर आन्दोलन तेज़ करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा झारखंड में 10 से 15 रूपए धान महाजनों द्वारा खरीदा जा रहा है। केरल सरकार सर्वाधिक 28 रू किलो धान खरीद रही है।

बैठक में 5 अप्रैल को किसान – मजदूर दिल्ली मार्च करने 28,29,30 तथा 31 जनवरी को प्रखंडों में सुखाड़ मुद्दों पर प्रदर्शन करने तथा 5 से 15 जनवरी तक हर गांव में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर जिलों एवं प्रखंडों में ट्रेक्टर मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।सुखाड़ राहत एवं एमएसपी के लिए कानून सहित किसान मुद्दों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शीघ्र ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।


बैठक में सुरजीत सिन्हा,सुफल महतो, विरेन्द्र कुमार, प्रफुल्ल लिंडा,सुखनाथ लोहरा, दिवाकर मुंडा, विशंभर महतो,मधुवा कच्छप, अशोक शाह, दशरथ मंडल, श्यामसुंदर महतो, सफीकुल आलम, देवी सिंह पहाड़िया, गोविंद मरांडी, प्रदीप गुड़िया,निलकांत सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.