Thndr News

दम घुटने से हुई बुजुर्ग दंपति की मौत !!

रामगढ : रामगढ के कोईरी टोला से शनिवार की सुबह पति-पत्नी की दम घुटने से हुई । रामगढ शहर के कोइरी टोला के रहने वाले जीरा महतो 65 वर्ष और उनकी पत्नी 60 वर्ष रात को ठंड के कारण अपने कमरे में चूल्हा जला कर सो गई। सुबह सुबह जब उनका कमरा नहीं खुला तो घर के लोगों ने काफी दरवाजा खटखटाया। जब रूम के भीतर से दरवाजा नहीं खुला तो लोग तोड़ कर भीतर प्रवेश किया। जहां जीरा महतो और उनकी पत्नी मृत पाई गई। बताया गया कि जीरा महतो और उनकी पत्नी बाजार बाजार में घूम कर टोकरी और सूप बेचा करते थे। आज रामगढ़ के बाजार टांड में साप्ताहिक शनिचरा बाजार लगता है। जब जीरा महतो और उनकी पत्नी कमरे से सुबह बाहर नहीं निकली तो घर के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया। ताकि वे लोग शनिचरा बाजार में जाकर टोकरी और सूप बेचे। जब दरवाजा नहीं खुला तब तोड़कर अंदर गए। जहां दोनों को मृत पाया गया। बताया गया कि चूल्हा जलने के कारण कमरे में गैस भर गया था। जिससे कि पति-पत्नी की कमरे में मौत हो गई। बताया गया कि बुजुर्ग  दंपत्ति के दो पुत्र भी है ।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.