Thndr News

हथियार संग वीडियो वायरल कर गैंग ऑफ वासेपुर का प्रिंस खान उर्फ “छोटे सरकार” ने एक बार फिर दहशत फैलाने में जुटा !!

धनबाद- धनबाद जिले में बहुचर्चित वासेपुर के डान के नाम से मशहूर फहीम खान को चुनाती देकर खुद को वासेपुर का छोटे सरकार घोषित करने वाला गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से एक और धमकी भरा वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में भी एक शख्स जिसने अपने चेहरे को काले कपड़े से ढक रखा है और अपने हाथों में बंदूक और सामने बेड पर हथियारों की नुमाइश करते हुए धनबाद के व्यवसायियों को धमकी देता नजर आ रहा है.

वैसे खुद को डॉन और छोटे सरकार बताने वाला कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पिछले एक साल से अधिक समय से फरार है. और धनबाद के बाहर कभी नेपाल तो कभी बांग्लादेश में छिपे होने की बात कहीं जा रही है.

कथित छोटे सरकार ने सीधे तौर पर इस बार कोयला व्यवसायी पप्पू मंडल को अपना निशाना बनाया है और कहा कि जल्द हमसे फोन पर बात करो अन्यथा मारे जाओगे. बता दें कि रविवार को अगले सुबह मटकुरिया के विकासनगर में रहने वाले कोयला कारोबारी पप्पू मंडल के घर पर फायरिंग की घटना घटी थी. जिसके बाद सोमवार को धमकी भरा यह वीडियो वायरल कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है. वीडियो में कतरास में टाइल्स मार्बल की दुकान में घटी फाइरिंग घटना का भी जिक्र किया गया है. यहां बता दें कि कतरास के मार्बल कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पिछले दिनों गोली चली थी. इन दोनो ही घटना की जिम्मेदारी लेते हुए छोटे सरकार के नाम पर एक और तालीबानी फरमान का विडियो धनबाद में वायरल हुआ है. इस विडियो मे शख्स खुद को छोटे सरकार का आदमी बतला रहा है और हथियारों की नुमाइश करते हुए पीड़ित दोनों व्यवसायियों को छोटे सरकार की बात मान लेने की भी धमकी दे रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद से व्यवसायियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. वहीं इस मामले में जिला पुलिस के डी एसपी अमर कुमार पाण्डेय ने व्यवसाइयों को सुरक्षा की संतावना देते हुए ऐसे गैंग्स के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

उल्लेखनीय है कि प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार का कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है. एक वीडियो पिछले साल 24 अगस्त को सामने आया था, जिसमें वह बादशाह नामक युवक पर लाठियां बरसाता नजर आ रहा था. इसके बाद दूसरे वीडियो में बैंक मोड़ के सिपाही इरफान पर पैसे लेकर गैंग्स को सूचना लीक करने का आरोप लगाया था. इसके बाद नन्हे हत्या कांड के बाद प्रिंस ने एक वीडियो जारी कर हत्या की जिमेवारी ली थी. ऐसे ही उसने कई अलग अलग धमकी भरा वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश कर चुका है. इसी कड़ी में एक बार फिर ये अपराधी चेहरा ढंक कर आईएसआईएस की तर्ज पर अपना धमका भरा वीडियो जारी कर व्यवसायियों में भय फैलने का प्रयास किया है. ये कॉल का ट्रेस से बचने लिए इंटरनेशनल वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता है.

मालूम हो कि रंगदारी के लिए अपने गुर्गों के द्वारा गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान उर्फ “छोटे सरकार” ने व्यवसाई और ठेकेदार पर फायरिंग की घटना को अंजाम भी दिलवाया है. कुछ माह पूर्व ही धनबाद एसएसपी ने प्रिंस खान गिरोह के कई अपराधियों को जेल के सलाखों में पहुंचाया था. जिसमें इसके रेकी करनेवाले खबरीलाल से लेकर फायरिंग को अंजाम देने वाले भाड़े के टट्टू भी शामिल है.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.