
रांची- रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर सोमवार को हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। इडी ऑफिस में जेल अधीक्षक से पूछताछ शुरू हो गई है। ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल के वकालतनामें को गलत तरीके से एफीडेविट करने के मामले में जेल अधीक्षक से पूछताछ हो रही है। वहीं बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को इलाज के बाद भी रिम्स से जेल शिफ्ट नहीं किए जाने को लेकर रांची के जेल अधीक्षक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रिम्स ने पंकज मिश्रा को डिस्चार्ज कर दिया है, इसके बावजूद उन्हें अब तक रिम्स से जेल नहीं भेजा गया है।





Add comment