कोडरमा- बीती रात कोडरमा बरकाकाना रांची रेलखंड पर पत्थर का मलबा गिरने से रेलवे परिचालन घंटों बाधित रहा. पत्थर का मलबा जवाहर पुल के पास वाली रेल पटरी पर गिरी. घटना के बाद पटरी से मलबा हटा दिया गया है. वहीं मलबा हटने के बाद मालगाड़ी का परिचालन सुचारू रूप से चालू हो गयी है. बता दें कि पटरियों के नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है. इसलिए पिछले कुछ दिनों से इस ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन नहीं चल रही है. रेल पटरी और बरही से कोडरमा तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के बीच पहाड़ है. यह भी बताया जाता है कि फोर लेन निर्माण के दौरान जैसे तैसे पत्थर काट लिए गए और इस वजह से पहाड़ से पत्थर का मलबा गिर जाता है. इस वजह से यहां अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती है. पिछले साल भी इसी जगह पर मलबा गिरा था. जिसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ था. यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. उल्लेखनीय हो कि इस रेल पटरी पर कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन के अलावा मालगाड़ियों का भी परिचालन होता है. रेलवे इस समस्या के समाधान में जुटा है.
You may also like
भारत है मातृ प्रधान भूमि इसलिए वन्दे मातरम् कहा जाता है।
“ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र में मना मातृत्व दिवस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान हरमू रोड राँची में “मदर्स डे”...
कांग्रेस ने मुसलमानों को धोखा दिया, अब देश का हर मुस्लिम मोदी जी के साथ – मौलाना सजिद रशीदी
राँची: देश में वक्फ संपत्तियों की स्थिति और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को लेकर जारी बहस के बीच, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद सजिद रशीदी ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस...
DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में नागरिक आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित:
सिल्ली– 8 मई 2025 को नागरिक आपात स्थितियों जैसे हवाई हमला, युद्ध या अन्य आपदाओं से बचाव और तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.





Add comment