Thndr News

पत्थर का मलबा गिरने से ट्रेन का परिचालन बाधित हुआ!!

कोडरमा- बीती रात कोडरमा बरकाकाना रांची रेलखंड पर पत्थर का मलबा गिरने से रेलवे परिचालन घंटों बाधित रहा. पत्थर का मलबा जवाहर पुल के पास वाली रेल पटरी पर गिरी. घटना के बाद पटरी से मलबा हटा दिया गया है. वहीं मलबा हटने के बाद मालगाड़ी का परिचालन सुचारू रूप से चालू हो गयी है. बता दें कि पटरियों के नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है. इसलिए पिछले कुछ दिनों से इस ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन नहीं चल रही है. रेल पटरी और बरही से कोडरमा तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के बीच पहाड़ है. यह भी बताया जाता है कि फोर लेन निर्माण के दौरान जैसे तैसे पत्थर काट लिए गए और इस वजह से पहाड़ से पत्थर का मलबा गिर जाता है. इस वजह से यहां अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती है. पिछले साल भी इसी जगह पर मलबा गिरा था. जिसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ था. यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. उल्लेखनीय हो कि इस रेल पटरी पर कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन के अलावा मालगाड़ियों का भी परिचालन होता है. रेलवे इस समस्या के समाधान में जुटा है.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.