
रांची: विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वाधान में ME TO WE सहित विभिन्न समाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से 27 नवंबर रविवार को सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक गौशाला प्रांगण सुकूरहुटू, कांके में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह सह वात्सल्य उत्सव का आयोजन किया गया है।
विवाह समारोह में मुरारी अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल के पुत्र निखिल अग्रवाल व पुत्रवधू श्रद्धा अग्रवाल तथा पुत्री नेहा अग्रवाल एवं दामाद प्रवीण अग्रवाल के विवाह वर्षगांठ के अवसर पर 26 जोड़ों को शादी के उपहार भेंट करेंगे तथा राजू केडिया मुन्ना की विवाह के 25 वीं वर्षगांठ (केडिया वस्त्रालय,हिनू) के द्वारा 25 जोड़ों को शादी के उपहार भेंट किए जाएंगे।
गौशाला प्रांगण, सुकुरहुटू, कांके में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व 200 दिव्यांगजनो एवं विशेष प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर्स, एल्बो छड़ी, बैसाखी, वाकर आदि का वितरण, वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की सेवा कार्य, किन्नर समुदाय के सदस्यों को आदर सम्मान, गौ सेवा तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांत सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल, विहिप समाजिक समरसता प्रांत सहप्रमुख दीपक महतो, मुरारी अग्रवाल, सोहन दारुका, प्रकाश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, राकेश सुलतानिया, स्नेहा मोदी, श्रद्धा अग्रवाल, नेहा केजरीवाल, राजेंद्र सिंह मुंडा, निखिल अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।





Add comment