Thndr News

श्री राम राज्य दिग्विजय रथ का भव्य स्वागत कल 27 नवंबर से रांची में

रांची : 26 नवंबर 2022 : श्री राम राज्य दिग्विजय यात्रा 5 अक्टूबर 2022 विजयादशमी के दिन अयोध्या से चलकर अपने रांची महानगर में 27 नवंबर रविवार को प्रवेश कर रही है । परमपूज्य जगद्गुरु स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी महाराज, (श्री राम जन्मभूमि आंदोलन एवं केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य विश्व हिंदू परिषद) एवं चंपत राय (महासचिव,श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास) के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में भारत एवं नेपाल को जोड़ने वाली यह यात्रा 27 राज्यों को 60 दिनों में 15000 किलोमीटर तय करेगी।


श्री राम जी ने लंका विजय के पश्चात अयोध्या पहुंचने पर राज्याभिषेक के बाद अश्वमेध यज्ञ किया था। वर्तमान में श्री राम लला का 500 वर्षों की कठिन प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण अयोध्या जी में हो रहा है । जो दिसंबर 2023 तक पूर्ण होगा एवं जनवरी 2024 में नए मंदिर के गर्भ गृह में रामलला विराजेगे । इसी संदर्भ में यह यात्रा भारत के 27 राज्यों से होते हुए विजयादशमी से गीता जयंती तक 60 दिनों में अपनी यात्रा पूर्ण करेगी। अयोध्या से जनकपुरी, काठमांडू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात एवं अन्य राज्यों को होते हुए पूरे भारत का भ्रमण कर रही है। इस यात्रा में प्रत्येक दिन सुबह 5:00 बजे पूजन–हवन का कार्यक्रम के बाद गौ पूजन एवं स्थानीय क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं अन्य सेवा कार्य किया जाता है।


इस दिव्य दिग्विजय रथयात्रा मे रथ पर श्री रामचंद्र माता सीता जी के साथ श्री राम जन्मभूमि का विराट भव्य मंदिर का प्रारूप एवं श्री राम लला का अखंड राम ज्योति विद्यमान है। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरेगी इस रथयात्रा में अयोध्या जी के कई साधु संत महंत भी सम्मिलित है जिनका स्वागत एवं अभिनंदन समस्त सनातन धर्मावलंबी के लोगों द्वारा निम्नलिखित स्थानों पर किया जायेगा।


श्रीराम राज्य दिग्विजय रथ यात्रा कार्यक्रम

दिनांक : 27.11.2022

➡️ लेक रिसर्च चुटिया रोड,भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा परिसर- सायं 04:00 बजे
➡️ सुरेश्वर महादेव मंदिर- 04:30 बजे
➡️ महावीर मंदिर (शिशु मंदिर)- 04:45 बजे
➡️ रात्रि विश्राम महादेव मंडा टांड़ चुटिया -05:00 बजे

दिनांक: 28.11.2022
➡️ चुटिया महादेव मंडा टांड़– प्रातः 08:00 बजे
➡️ श्री राम मंदिर चुटिया– 08:15 बजे
➡️ चुटिया थाना ➡️ सुजाता चौक
➡️ श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर– 9:15 राजेंद्र चौक
➡️ खुखरी पेट्रोल पंप से दाईं ओर युवराज होटल होते हुए
➡️ भारत किचन हाऊस होते हुए ➡️ शिव मंदिर,कडरू ➡️ सहजानंद चौक
➡️ श्री श्याम मंदिर–9:30 बजे
➡️ रातु रोड चौक ➡️
➡️ कचहरी चौक से बाएं होते हुए ➡️ एसपी कोठी ➡️ करम टोली चौक ➡️
➡️ मेडिकल चौक–10:00 बजे
➡️ शिव मंदिर चौक बिजली ऑफिस 10:15 बजे
➡️ शनि मंदिर यूनिवर्सिटी कॉलोनी चौक–10:30 बजे
➡️ हाऊसिंग कॉलोनी चौक– 10:45 बजे
➡️ बड़ागाई चौक 11:00 बजे
➡️ शिवाजी चौक, बूटी मोड़ 11:10 बजे
➡️ पितांबरा बैंक्विट हॉल 11:30 बजे
➡️ बीआईटी, मेसरा 12:00 बजे
➡️ नेवरी विकास 11:45 बजे
➡️ ओरमांझी 12:15 बजे
➡️ पटेल चौक रामगढ़– 12:45 बजे
➡️ सुभाष चौक दुर्गा मंडप, रामगढ़–1:00 बजे
➡️ चरही बस स्टैंड हजारीबाग 1:30 बजे
➡️ मध्यान्ह भोजन–1:35 बजे
➡️ दुर्गा मंदिर मोरंगी– 3:15 बजे
➡️ मुकुंद गंज–3:20 बजे
➡️ डिस्ट्रिक्ट मोड,हजारीबाग –3:30 बजे
➡️ इचाक 3:40 बजे
➡️ पदमा ➡️बरही ➡️चौपारण से गया के लिए प्रस्थान संध्या 5:00 बजे

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.