Thndr News

इरबा के लोगों को लम्बे इंतजार के बाद मिली नई सौगात: हेरात मैरेज हॉल

रांची: रांची के इरबा में आस पास के लोगों को शादी, निकाह, जलशा, जन्मदिन या अन्य अवसरों में इलाके के सभी वर्गों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए हिरात मैरेज हॉल का शुभारंभ किया गया। इस मैरेज हॉल का उद्घाटन सईद अहमद अंसारी चेयरमैन कैंसर अस्पताल इरबा,राजीव सिंह थाना प्रभारी औरमांझी, इम्तियाज़ ओहदार पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह अध्यक्ष अंजुमन मरकजी इरबा, तथा कमिश्नर मुंडा, जिला परिषद ओरमांझी ने अपने कर कमलों से किया।

उन्होंने मिडिया से बात करते हुए इस मैरेज हॉल की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह मैरेज हॉल यहां के लोगों के लिए एक सौगात है। क्यों की लम्बे समय के इंतजार के बाद इतनी बेहतरीन सुविधाओं के साथ इतना बडा मैरेज हॉल बना है।

हिरात मैरेज हॉल के संचालक हुमायु, उर्फ नईम अंसारी जो नौजवान कमेटी इरबा अध्यक्ष अध्यक्ष भी हैं, ने इस मैरेज हॉल का नाम अपने दादा शेख हिरात अली की याद में उन्हीं के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की जरूरतों तथा सुविधाओं का ध्यान रखते हुए 50 डिसमिल के बड़े भूभाग में इस मैरेज हॉल को बनाया गया है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.