
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत दर्ज किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 मत प्राप्त हुए हैं तो वही शशि थरूर को मात्र 1000 मत प्राप्त हुए है। खड़गे के जीत पर शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी है। बता दें, 17 अक्टूबर को कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ था। देशभर से तकरीबन 9000 कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस मतदान में भाग लिया था। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच ये मुकाबला था। हालांकि लोगों का मानना था कि मल्लिकार्जुन खड़गे ये चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। वहीं, शशि थरूर ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया था।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतगणना के समय आनंद प्रदेश में प्रेस वार्ता में कहा, “मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम मल्लिकार्जुन खड़गे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह अध्यक्ष तय करेंगे।” साथ ही जब उनसे शशि थरूर द्वारा चुनाव में गड़बड़ी के आरोप को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैने मिस्त्री जी के साथ काम किया है और वह सीधी बात करने वाले व्यक्ति हैं। कुछ भी मुद्दे सामने आते हैं वह चुनाव आयोग के सामने रखे जाएंगे और उस पर चुनाव आयोग अपना निर्णय लेगा कि चुनावों में धांधली हुई या नहीं।”





Add comment