
केदारनाथ- केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई है। यहां बारिश और बर्फबारी के बीच रेस्क्यू कार्य किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने घटना पर ट्वीट कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।



तीन यात्री गुजरात और तीन यात्री तमिलनाडु के बताए जा रहे-
सीईओ यूकाडा सी रविशंकर ने जानकारी दी कि हादसा मंगलवार सुबह 11:40 बजे हुआ है। मृतकों में तीन यात्री गुजरात और तीन यात्री तमिलनाडु के हैं। पायलट मुंबई के रहने वाले हैं। डीजीसीए और केंद्र को हादसे को जांच सौंपी जाएगी। प्राइवेट हेली सेवा की जांच होगी।
हादसे में मृतकों की सूची:
- कैप्टन अनिल सिंह (पायलट)
- पूर्वा रामानुज
- क्रुति
- उर्वी
- सुजाथा
- प्रेम कुमार
- कला रमेश
हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर दुर्घटना केदारनाथ से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर नंदी के पास हुई है। हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी।हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। रेस्क्यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल बताया कि केदारनाथ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। लिंचोली से टीम पहुंच रही है।





Add comment