
रांची- सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड राज्य में राज्य सरकार निरंकुश शासन स्थापित कर रही है,एक जाति विशेष एकल पद आरक्षण लागू करने का कार्य कर रही है,इसका चौतरफा विरोध किया जाना चाहिए ।
सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड राज्य में निवास करने वाले सभी सदानों मूलनिवासियों दलित पिछड़ावर्ग अत्यंत पिछड़ा बैकवर्ड फारवर्ड हरिजन, सर्व धर्मावलंबियों, सर्व जातियों के लोग रहते हैं, ऐसे में एकल पद आरक्षण लागू कर,ओ बी सी आरक्षण लागू किये बिना पंचायत चुनाव करा दिया गया और अब नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है, कभी कभी भी अचानक चुनाव की घोषणा ओ बी सी आरक्षण लागू किये बिना करा सकती है।
सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू ने झारखंड राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सभी झारखंड के सदान एकजुटता में आएं और हक़ एवं अधिकार के लिए राज्य सरकार एवं राज्य सरकार में शामिल विधायक मंत्री सांसद जनप्रतिनिधियों,का विरोध करें और मांग करें, धारणा प्रदर्शन कर , इस आंदोलन को तेज करें और नगर निकाय चुनाव ओ बी सी आरक्षण लागू किये बिना नगर निकाय चुनाव राज्य सरकार न करा पाए, आज राज्य में हो रहे जनता के अधिकारों का चिरहरण के जिम्मेदार राज्य बनने से लेकर आज तक की सरकार एवं राज्य के विधायकों एवं मंत्री एवं सांसदों मुख्यमंत्री की देन है जो निजी स्वार्थ लोलुपता में राज्य की जनता को उनके बाल बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं,सदान विकास पार्टी झारखंड राज्य के मूलनिवासियों सदानों सर्व जातियों सर्व धर्मावलंबियों सदानों के हक़ और अधिकार दिलाने के लिए लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी अभी वक्त है नगर निकाय चुनाव रोकने का राज्य की जनता राज्य सरकार के खिलाफ अपने अपने वार्डों में धारणा प्रदर्शन कर ओ बी सी 42% आरक्षण लागू किये बिना नगर निकाय चुनाव कराने पर रोक लगाई जाए यह मांग रखें, और एकल पद आरक्षण मुक्त झारखंड राज्य हो ।
अंत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू ने राज्य सरकार अनुरोध करते हुए कहा है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं करें जो गलती पंचायत चुनाव में बिना ओ बी सी आरक्षण लागू किये करा दिया और अब नगर निकाय चुनाव कराने में तुले हैं इसे आप रोकें नहीं तो जनता जनार्दन जन क्रान्ति छेड़ देगी,इसका नतीजा क्या होगा हम सभी जानते हैं।





Add comment