
रांची- 26वी वाहिनी एस.एस.बी. एवं केंदीय मनोचिकित्सा संस्थान कांके के संमन्वय से 26वी वाहिनी (अनगडा) के सभागार में “मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” कार्यकर्म आयोजित किया गया| इस दौरान 26वी वाहिनी से श्री सचिन कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट, डॉ. उर्मिला गारी, कमांडेंट (मेडिकल), श्री दिनेश कुमार, उप–कमांडेंट, श्री संजीव कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) एवं 50 जवानों ने संवाद में शिरमत की, वही संस्थान की तरफ से डॉ. संजय कुमार मुंडा, डॉ. के. प्रसाद, एवं तीन सदस्यीय दल ने कार्यक्रम में भाग लिया और मानसिक तनाव को नियंत्रण करने के लिए उपाय भी बताये |
इस कार्यक्रम का उद्देश बलकर्मियों का मानसिक तनाव को ख़त्म करने तथा नियंत्रण करने की तरीके बताकर सभी का मनोबल बढाने का था| अंत में महोदय ने तनाव मुक्त रहकर जीवन को सफल बनाने का अनुरोध किया|





Add comment