
खूँटी: खूँटी में डीसी ऑफिस के कार्यालय के बाहर कृषिक मित्र महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय भूख हड़ताल किया। कृषिक मित्र महासंघ के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवि राज के अगुवाई में भूख हड़ताल किया गया। मांगे पूरी नही होने पर हड़ताल जारी रखने की भी बात कही गई। वही इस हड़ताल के संचालक जीत कुजूर रहे, उन्होने हड़ताल के विषय मे बातचीत कर मामलें को प्रशासन के समक्ष रखा और मांगे पूरी करने की बात कही।





Add comment