
रांची: मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मंगलवार देर शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल सकी ।
बता दे की मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले के मामले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था। तभी से पूजा सिंघल जेल में बंद है। हालांकि, पांच जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने पूछताछ के लिए पूजा सिंघल को हिरासत में लिया था। अहम सबूत मिलने पर ईडी ने उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता रामविनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन समेत अन्य से भी पूछताछ की थी। उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार के यहां से ईडी ने 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया था।





Add comment