Thndr News

JPSC की पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा,कार्मिक ने अधिसूचना जारी की

रांची: डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा की नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्‍यक्ष पद पर हो गई है. इस बारे में कार्मिक विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया.जारी आदेश में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा को झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है.

डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा की जन्म तिथि 22.08.1962 है. डॉ केरकेट्टा अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 62 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक जेपीएससी अध्यक्ष का पद पर बनी रहेंगी. बता दे कि डॉ केरकेट्टा महाराष्‍ट्र कैडर की सेवानिवृत्त आईएएस है. वह झारखंड की राजधानी रांची के कांके की रहने वाली है. उनके पिता डॉ आर. केरकेट्टा बिरसा कृषि विवि‍ के कुलपति रह चुके हैं.

1994 बैच की आईएएस अधिकारी रही डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर में अपनी सेवा दे चुकी हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव और महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल में सीईओ समेत अन्य महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुकी हैं। डॉ केरकेट्टा 5 साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थीं। उनके पिता डॉ. आर केरकेट्टा बिरसा कृषि विद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं और वे जाने-माने कृषि वैज्ञानिक थे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.