Thndr News

युवा कांग्रेस ने घेरा ईडी कार्यालय,तोड़ी बेरिकेडिंग,पुलिस से हुई धक्का मुक्की,जबरन लगाया भाजपा कार्यालय का बोर्ड।

राँची:झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन के नेतृत्व में हजारों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झारखंड ई डी कार्यालय, हीनू का घेराव करते हुए, उस पर भाजपा का अघोषित संस्था के रूप में कार्य करने को लेकर भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया। विरोध के दौरान ई डी और पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए, युवा कांग्रेसियों को प्रदर्शन से रोका, बैरीकैडिंग तोड़ कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ई डी कार्यालय पर भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन ने कहा की भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाते हुए, राज्य में सत्ता प्राप्ति से लेकर, विरोध के मुखर स्वर को चुप कराने के लिए ई डी जैसी संस्था का दुरुपयोग कर रही है।
प्रदेश महासचिव ऋषीकेश सिंह ने कहा की भाजपा पूरी तरह से ईडी का उपयोग दबाव की राजनीति के लिए कर रही है, इसका बेजा इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान जमकर धक्का मुक्की हुई जिसमें कई कार्यकर्ताओं को आंशिक चोटे भी आई , युवा कांग्रेस कार्यकर्ता करीब 1 घंटे तक नारेबाजी करते रहे एवम ई डी कार्यालय को घेरकर नारेबाजी करते रहे । पूर्व से ही कार्यालय की जबर्दस्त घेराबन्दी कर बैरिकेडिंग कर दी गईं थी एवम बड़े पैमाने पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी

अचानक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर कूद गए और ईडी कार्यालय में भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया जिसकारण पुलिस और युवा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई , पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया एवम जबरन कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया ।इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की । प्रदर्शन के दौरान अंदर पंकज मिश्रा से पूछताछ भी जारी थी । भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू किया एवं भाजपा कार्यालय का बोर्ड जप्त कर लिया , भारी सुरक्षा के बीच युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बोर्ड लगाने में सफल हो गया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.