Thndr News

इतनी सुंदर व्यवस्था देखकर छठ व्रती हुए प्रसन्न। 17 वर्षों से सूर्य नगर, कामडे में हो रहा है छठ पूजा का आयोजन।

राँची: सुर्य नगर छठ पूजा समिति कमड़े की ओर से छठ महापर्व को लेकर विशेष व्यवस्था की गई। मुख्य सड़क से छठ घाट तक छठ व्रतियों के आने जाने के लिए साफ सफाई कर लाइटिंग की व्यवस्था की गई। छठ घाट पर सूर्यदेव का पंडाल तथा राम लक्षण व हनुमान की मूर्ति स्थापना कि गई। शाम 7 बजे सूर्यदेव की महाआरती की गई जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

oplus_0

सुबह में सभी छठ व्रतियों के लिए चाय एवं नारियल पानी की व्यवस्था की गई। इस पूजा में हजारों की संख्या में भीड़ हुई।

oplus_0

इससे पूर्व इस पूजा कार्यक्रम में शामिल हुई कमड़े पंचायत की मुख्य नीलम तिर्की ने बताया कि यहां आकर लगता है बिहार पहुंच गई हूं। मुखिया बनने से पहले से मै छठ पूजा में सूप देते आ रही हूं। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान ने कहा कि 17 वर्ष पहले 2 व्यक्ति से शुरु हुए इस आयोजन में अब 2000 से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं।

oplus_0

इस कार्यक्रम में हटिया विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी भरत काशी ने सभी छठ व्रतियों को शुभकामना देते हुए कहा कि छठ माता उनकी मनोकामना पूर्ण करें।

इस पुजा को सफल बनाने में सुर्य नगर छठ पूजा समिति कमड़े के अध्यक्ष राजेश सिन्हा, प्रमोद सिंह, अरविंद सिंह, ललित रंगीला, अखिलेश शर्मा, पंकज पांडे, विवेक मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, विनोद कुमार सोनी, संतोष सोनी इत्यादि का सहयोग रहा।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.