रांची : श्री राधे कुसुम हरीनाथ कृपा निदान संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चटकरपुर चौक के निकट छठ महापर्व की उपासना हेतु छठ प्रसाद सुप, नारियल, केतारी, सिंदूर,अगरबत्ती, आलता, पानपता, मौसमी आदि आदि छठ व्रतियों के बीच का वितरण किया गया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भारत कांशी, मंटू वर्मा , शिव किशोर शर्मा, जितेंद्र कांशी, चटकपुर मुखिया विक्की लोहरा आदि मौजूद थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से अजय उरांव,डॉ. मनोज मुंडा,अधिवक्ता दिनेश, कुमार वर्मा,अरविंद कुमार,विनोद शाह,राहुल कुमार,मनोज सिंह, तुलसी वर्मा, वीरेंद्र कुमार, राजा कुमार,अमित प्रसाद, जितेंद्र शर्मा, बबलू पाठक,अरविंद तांती,श्याम साव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मौके पर समाजसेवी भरत कांशी एवं मंटू वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं एवं बधाई दी वहीं शिव किशोर शर्मा ने कहा संस्था के लोगों ने छठ व्रतियों के बीच छठ प्रसाद वितरण कर पुण्यकार्य किया है।





Add comment