रांची : राजकीय कृत मध्य विद्यालय झिरी,जामुन टंगरा, कमड़े, रातु के निकट बसे नए कॉलोनी में सामाजिक बैठक हुई। इस बैठक में कॉलोनी के सैकड़ो लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता संतोष प्रसाद सोनी ने किया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जाने माने समाजसेवी शिव किशोर शर्मा मौजूद थे।

बैठक में सर्वसम्मति से नए कॉलोनी का नामकरण
श्री कृष्णनगर कॉलोनी जामुन टंगरा झिरी किया गया।

उक्त मुहल्ले के मुहल्लावासियों ने कहा कि पहले इस नए मुहल्ले का नामकरण न होने से आने-जाने, हित परिवार एवं पत्राचार मे इस मुहल्ले के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
अब मुहल्ला का नामकरण होने के बाद कॉलोनी में शिक्षा, पर्यावरण एवं मुहल्ला विकास में काफी सहयोग मिलेगा।

इस नए श्री कृष्णनगर कॉलोनी जामुन टंगरा, झिरी के नामकरण के पश्चात मुहल्ले के विकास के लिए नई कमेटी का गठन किया गया जो इस प्रकार है
अध्यक्ष श्याम साव (समाजसेवी)
कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद ठाकुर,
सचिव हीरा पासवान,
कोषाध्यक्ष अतुल माहुरी,
मुख्य सलाहकार शिव किशोर शर्मा (विशिष्ठ अतिथि)
मुख्य संरक्षक संतोष प्रसाद सोनी,
संरक्षक वीरेंद्र उरांव,लालू प्रसाद,धनेश्वर वर्मा,चमरा कच्छप, कार्यकारिणी सदस्य राज जायसवाल,बीरेंद्र राम,चंदन शर्मा,कन्हैया कुशवाहा,अरविंद ठाकुर,

बैठक मे मुख्यरूप से पंकज चौधरी, बजरंग वर्मा, सुनील सिन्हा, केदार प्रसाद साव, सुमित अदक, सुनील साव, संजय गोस्वामी, मुकेश रजक आदि कई लोग उपस्थित थे।

अंत में मुहल्लेवासियों द्वारा देश एवं राज्यवासियों को दिपावाली एवं छठ की बधाई एवं शुभकामनाएं देकर बैठक की समापन की गई।





Add comment