Thndr News

राष्ट्रीय स्तर पर NDA की सहयोगी पार्टी राष्ट्रिय लोकदल झारखंड में स्वतंत्र लड़ेगी विधानसभा चुनाव।

रांची: 22 अक्टूबर को रांची स्थित होटल ली-लेक सरोवर में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता में एवं पार्टी के मीडिया समन्वयकर्ता श्रीष चन्द्र श्रीवास्तव एवं पार्टी पदाधिकारी विजय श्रीवास्तव तथा चंदन मिश्रा पदाधिकारियों की उपस्थिति में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सम्भावित प्रत्याशियों एवं पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं विचार विमर्श हेतु एक बैठक एवं तदोपरांत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव श्री अनुपम मिश्रा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चयनित प्रत्याशियों की सूची बुधवार 23 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि पार्टी प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण झारखंड राज्य में व्याप्त पिछड़ेपन, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था, जनजातीय समुदायों के प्रति वर्तमान में सत्तासीन सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैए एवं किसान भाइयों की मूलभूत समस्याओं जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य के जनजातीय समुदायों की संस्कृति एवं पर्यावास का संरक्षण करते हुए एवं उनकी जीवन शैली तथा भू-क्षेत्र से जुड़ाव की भावनाओं का सम्मान करते हुए तथा उनके जीवन तथा क्षेत्र में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न किए बगैर उन्हें प्रगति एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए हमारी पार्टी संकल्पबद्ध है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.