रांची : रातु के सिमलिया हाजी चौक में केनरा बैंक का ATM काटकर अपराधी 7 लाख चुरा ले गए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 3 बजे नकाबपोश अपराधियों ने सिमलिया हाजी चौक स्थित केनरा बैंक के एटीएम को निशाना बनाया।

पुलिस ने बताया कि अपराधी गैस कटर की मदद से 6.72 लाख की चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अपराधी दो कार में सवार होकर आए थे। इसमें से एक स्कार्पियो से रेकी कर रहा था और पूरी गतिविधि पर नजर रखे हुए था।

मामले को लेकर पंडरा ओपी के हेहल काजू बागान, आनंद नगर में रहने वाले ईपीएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी कुमार रितेश की ओर से रातू थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं फिंगर प्रिंट दस्ते की भी मदद ली जा रही है। इसमें तकनीकी सेल की भी मदद ली जा रही है।





Add comment