सिल्ली : सिल्ली पुलिस के द्वारा गुमशुदा हुई लड़की को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार लुपूग मुस्लिम मोहल्ला निवासी इम्तियाज अंसारी की पुत्री शनिवार को अपने घर से गुमशुदा हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोज बीन के बाद जब नहीं मिली तो इसकी सूचना इम्तियाज अंसारी ने सिल्ली थाना को दिया। सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष छापामारी अभियान चलाकर 24 घंटे के अंदर लड़की को बरामद कर उनके परिजन को सौंप दिया।
वही थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि इम्तियाज की पुत्री को रांची से बरामद किया गया तथा रविवार को उनके परिजन को सौंप दिया गया। परिजनों ने अपने लड़की की मिलने की खुशी जाहिर करते हुए सिल्ली थाना को धन्यवाद दिया। साथ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर की कार्य की सराहना की।





Add comment