Thndr News

राज्य के उच्च शिक्षा में व्याप्त बदहाली को सुधार करने के लिए विभिन्न मुद्दों से अवगत कराते हुए राज्यपाल से मिला एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल।


रांची: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद झारखंड प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ मिलकर राज्य के उच्च शिक्षा में व्याप्त बदहाली को सुधार करने के लिए विभिन्न मुद्दों के साथ अवगत कराते हुए मांग की।

उन्होंने कहा कि राज्य के विश्वविधालयों में विगत कई महीनों से रिक्त कुलपति, प्रति कुलपति, कुलसचिव, वित पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक की महत्वपूर्ण पदों पर नियमित नियुक्ति कराने के लिए संबंधित विभाग या आयोग को निर्देशित किया जाए। ये भी बिडम्बना है की रक्षा शक्ति विश्वविधालय में कुलपति सहित सभी प्रशासनिक पद रिक्त हैं और झारखंड तकनीकी विश्वविधालय में एकमात्र कुलपति को छोड़कर सभी पद रिक्त हैं, राज्य गठन के 24 वर्ष होने जा रहे हैं परंतु किसी भी यूनिवर्सिटी में गैर शैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं की गई है।

राज्य के विश्वविधालयों में वर्ष 2008 के बाद से नियमित शिक्षकों की नियुक्ति और वांछित प्रोन्नति को लबित रखे जाने के कारण शोध पर्यवेक्षक की घोर कमी होना और कई प्राधिकारों के गठन और संचालन की प्रक्रिया में शून्यता को रेखांकित कर रहा है । पूर्व में कार्यरत कई कर्मियों को सेवनिवृत होने के बाद दक्ष मानव बाल की घोर कमी हो जाने के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित होते है और कार्य समय से पूरे नहीं होने के कारण छात्र और शिक्षक नित्य परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर हैं, राज्य के 90 प्रतिशत अंगीभूत एवं नवांगीभूत महाविधालयों में नियमित प्राचार्यों का पद कई वर्षों से रिक्त है।

जिसके कारण महविधालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों पर लगातार प्रतिकूल असर बना रहता है और विकास के कार्य बाधित हो रहे हैं, छात्र मजबूर होकर बेहतर उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं, राज्य में सकल नामांकन दर अन्य राज्यों से कम बना हुआ है, इसे राष्ट्रीय औसत पर लाने के लिए समेकित और सकारात्मक प्रयास के लिए विश्वविधालय स्तर से बेहतर कार्ययोजना तैयार होनी चाहिए। इस क्रम में राज्यपाल ने सभी गंभीर मुद्दों पर सकरात्मक कारवाई के लिए सहमति जताते हुए कहा की विश्वविधालयों में नियमित नियुक्ति के लिए अलग से सेवा आयोग का गठन किया जाना चाहिए ताकि शिक्षकों, पदाधिकारियों और कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया ससमय पूरी की जा सके और विश्वविधालयों में पठन पाठन का माहौल बेहतर किया जा सके।

झारखंड प्रांत के प्रतिनिधिमंडल से प्रदेश मंत्री सौरव झा, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या कुमारी रोमा तिर्की, प्रदेश सह मंत्री कुमारी दिशा दिव्या, शुभम राय डब्लू कुमार भगत एवं गौतम महतो शामिल रहे ।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.