रांची: भारत तिब्बत सहयोग मंच (बीटीएसएम)झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के नेतृत्व में छः सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर महामहिम को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं रामायण ग्रँथ भेंट किया और साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें 1962 में चीन के द्वारा कब्जा की हुई जमीनें से वापस लेने के संबंध में, सनातनियों के आराध्य देव महादेव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर की मुक्ति एवं तिब्बत की आजादी के संबंध में विस्तृत रूप से बात रखी और मंच से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी।

ज्ञातब्य है कि भारत तिब्बत सहयोग मंच पिछले 25 वर्षों से इस दिशा निरंतर कार्य कर रही है।
स्वामी दिव्यानंद ने महामहिम से यह भी आग्रह किया की गाजियाबाद की तर्ज पर झारखंड में भी मानसरोवर भवन का निर्माण किया जाए ताकि मंच के कार्य में सुविधा आएगी और मंच और द्रुत गति से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो पाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, क्षेत्रीय संयोजक मिनोचा युवा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा प्रदेश महामंत्री महेश सोनी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अमित कुमार महिला विभाग की प्रदेश महामंत्री कुमुद पांडे थे।





Add comment