सिल्ली: सिल्ली मुरी आस पास क्षेत्र
में भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को हर्ष उल्लास और परंपरा पूर्वक मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष सावन पूर्णिमा की तिथि पर बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाइयां सजाई।

रक्षाबंधन में बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी।रक्षाबंधन में खुद सज धज कर बहनों ने थाल सजाई। जिसमें राखियों के साथ रोडी, हल्दी, चावल, दीपक, मिठाई आदि रखा। भाइयों को टीका लगाकर उनकी आरती उतारी गई और उनकी दाहिने कलाई पर राखी बांधी गई। भाइयों ने रक्षा का वचन देते हुए बहनों को उपहार प्रदान किए। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह नजर आया।





Add comment