सिल्ली : महात्मा आनंद स्वामी डीएवी पब्लिक स्कूल सिल्ली में शनिवार को वन महोत्सव सप्ताह का समापन किया गया। पिछले 9 जुलाई से 13 जुलाई तक चले इस वन महोत्सव के दौरान स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं को जीवन में पेड़ों का महत्व तथा वन संरक्षण का महत्व को बताया गया इसके साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया। स्कूल के प्राचार्य बुबुन सरण ने बच्चों को बताया कि भारत में प्रतिवर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति है। वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने छात्र छात्राओं को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर खुशबू शर्मा, विकास दुबे, मुकेश साहू, एस एन मुखर्जी, नैना कुंडू, सरिता कुमारी, ज्योति सिंह, अंसारी शबनम एवं विद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

सिल्ली डीएवी स्कूल में मनाया गया वन महोत्सव सप्ताह
सिल्ली वन महोत्सव सप्ताह समापन समारोह में उपस्थित शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चे





Add comment