सिल्ली: सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉक्टर प्रियंका कुमारी ने पदभार ग्रहण किया।

अस्पताल के सदस्यों के द्वारा प्रभारी पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

प्रभार ग्रहण करने के बाद डॉक्टर प्रियंका कुमारी ने कहा कि हम सभी को मिलकर अच्छे से काम करने की जरूरत है मरीज के साथ हमारा व्यवहार अच्छा हो उन्हें हीन भावना से ना देखा जाए। साथी उन्होंने कहा कि चिकित्सा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर डॉक्टर विनीता कुमारी डॉक्टर विवेक कुमार डॉक्टर अनुराधा शर्मा डॉक्टर मोना आनंद तथा अस्पताल के सभी कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे





Add comment