सिल्ली: जानकारी के अनुसार आगामी चुनाव को देखते हुए झारखंड राज्य में अंतर राज्य द्वारा अवैध शराब का व्यापार पर नियंत्रण हेतु उत्पाद विभाग के पुलिस को बॉर्डर क्षेत्र में नियुक्त किया गया है जो क्षेत्र थाना के सहयोग से वाहन जांच करते हैं
15 तारीख की शाम 6:30 बजे वाहन जांच के दौरान बंगाल की तरफ से एक इकोस्पोर्ट कार जिसका नंबर JH 01BD 6740 के डिक्की से लगभग 18 पेटी में कुल 276 बियर के बोतल पाए गए। उत्पाद विभाग के द्वारा पूछे जाने पर चालक द्वारा सही जवाब नहीं दिया गया जिसके कारण उत्पाद विभाग के अधिकारी द्वारा चालक एवं कार को जप्त करते हुए मुरी ओपी को एक आवेदन दिया।
उत्पाद विभाग द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर मुरी ओपी द्वारा धारा 273/ 240 एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर आरोपी मनी लाल जयसवाल पिता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ग्राम बाबू राम टोली थाना बुंडू को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।





Add comment