रांची: रामावती वृद्धा आश्रम में 6 मार्च को रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें बीपी शुगर और अन्य बीमारियों की जांच के साथ कैंसर से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस कैंप में महिलाओं के जांच की अलग से व्यवस्था की गई । जिसमें महिलाओं के बच्चेदानी की कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की जांच की गई। जरूरत के अनुसार दवाइयां भी मुफ्त दी गई।चलाया गया। इस जांच शिविर में लगभग 200 गांव के लोगो की जाँच की गई।





Add comment