सिल्ली: सिल्ली मुखिया संघ द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को अबुआ आवास में त्रुटि के संबंध में एक ज्ञापन सोपा गया था और यह मांग की गई की सूची में सुधार कर आवास आवंटन किया जाय।
मुखिया संघ द्वारा कहा गया था कि बिना मुखिया के अनुमति के पंचायत में अबुआ आवास का नीव ठीक नहीं किया जाए।
मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमरा मांझी ने कहा कि ज्ञापन देने के बावजूद भी प्रखंड द्वारा अबुआ आवास का निओ ठीक कराया जा रहा है।
सिल्ली मुख्य संघ इसके विरोध में आज 14 फरवरी को प्रखंड कार्यालय के समीप सभी उग्र आंदोलन करेंगे।





Add comment