सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के मुख्य द्वार के समीप राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार के दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला की अगुवाई में प्रखंड कर्मियों और उपस्थित आम जनों को शपथ दिलाई गई।
सभी ने शपथ लिया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मौके पर बीपीओ कृष्णा हेंब्रम, प्रमोद साहू, लक्षु तिग्गा, मनोज रजवाड़, सृष्टिधर प्रमाणिक, वीरेंद्र कुमार, रोहित कुमार चौधरी, अविनाश कुमार, प्रखंड की सहिया एवं सभी विभाग के कर्मचारी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।





Add comment