मुंबई में अपनी व्यस्तता के बीच आयुष शर्मा ने कर्ण का निभाया किरदार ।

रांची: रविवार की शाम कडरू स्थित झारखंड फिल्म एंड थियेटर एकेडमी के स्टूडियो थिएटर के मंच पर सुशील कुमार रचित नाटक “कर्ण का प्रण” का सफल मंचन हुआ, जिसमें कर्ण के किरदार में आयुष शर्मा को दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक में कुंती के किरदार में मुस्कान मेधा, कृष्ण के किरदार में अब्दुल तौफिक और विदुर के किरदार में दीपेंद्र कुमार नजर आए।

राजीव सिन्हा की परिकल्पना व निर्देशन में इस नाटक में महाभारत के उस प्रसंग को दिखाया गया जब कर्ण को कृष्ण के द्वारा पता चलता है कि वो कौंते पुत्र है। बाद में कृष्ण और कुन्ती के मानने पर भी कर्ण, दुर्योधन का साथ छोड़ने से मना कर देते हैं।

मौके पर पंडित विष्णु शर्मा, रंगकर्मी सूरज खन्ना, ऋषिकेश लाल, निरंजन मिश्रा और विनोद जायसवाल भी मौजूद थे।





Add comment