Thndr News

भाजपा के संकल्प यात्रा में राज्य सरकार पर जमकर बरसे बाबुलाल मरांडी – कहा भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार को उखाड़ फेंकना है।

सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड के पतराहातू मैदान में शुक्रवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के रांची जिला कमेटी द्वारा संकल्प यात्रा जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए।


जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि जब भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनेगी तो सबसे पहले गांव के गरीब किसान तथा मजदूरों के लिए समर्पित रहेगी। केंद्र की वर्तमान सरकार ने मां बहनों को घर देने का काम किया तथा गरीबों के लिए शौचालय बनावाया। लॉकडाउन के समय गरीबों के जनधन खाते में दिल्ली से सीधा पैसा केंद्र सरकार ने भेजा ताकि लोग भूखे नहीं मरे। झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस पहुंचाया ताकि माताएं बहनों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 33% आरक्षण महिलाओं के लिए संसद से पारित कराया गया ताकि महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की कार्यकाल 4 वर्ष पूरी हो चुकी है परंतु चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 5 लाख रोजगार एवं भत्ता देने का वादा किया था परंतु रोजगार और भत्ता देने में विफल रही। सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है चाहे वह मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या राशन कार्ड में नाम जोड़ना हो।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड के वर्तमान सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि इस सरकार ने सिर्फ अपनी तिजोरी भरी है राज्य के खनिज संपदा की चोरी की है इस सरकार के शासन में लूट भ्रष्टाचार अपराध हत्या जैसी घटना बढी है
उन्होंने लोगों से अपील की आगामी चुनाव में हम लोगों को मिलकर अपराध मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाना है। एवं भाजपा के हाथों को मजबूत करना ।

रांची के वर्तमान सांसद संजय सेठ ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को लूट खंड का अड्डा बना दिया है। वर्तमान सरकार के द्वारा महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जनता अब परेशान हो चुकी है और आगामी चुनाव में सत्ता को पलटने का काम करेगी।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजाराम महतो ने किया।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश भाजयुमो रामाकांत महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, मनोज बाजपेयी, प्रताप कुशवाहा, विनोद साहू, रेखा महतो, नूतन केसरी, सृष्टिधर प्रजापति, बीना देवी, समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.