सिल्ली: सिल्ली ओवर ब्रिज के समीप आयुष्मान हॉस्पिटल का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि सिल्ली में हॉस्पिटल का खुलना यहां के लोगों के लिए काफी लाभदायक होगा इलाज के लिए यहां के लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और यही बेहतर इलाज मिल सकेगा। यह हॉस्पिटल सारी सुविधाओं से लैस है
हॉस्पिटल के निर्देश टिकेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सिल्ली में यह अस्पताल हमारा दूसरा शाखा है अभी हमारे हॉस्पिटल में 16 बेड ऑपरेशन की बेहतर सुविधा एवं 11 डॉक्टरों की टीम मौजूद है जो 24 घंटे मरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे । साथी उन्होंने कहा कि हमारे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए हमारी कोशिश रहेगी कि हम उन्हें बेहतर इलाज दे सके। और वह कुशल होकर अपने घर को लौटे। साथी उन्होंने कहा कि दो ब्लड बैंकों के साथ हमारी एएमयू हुई है । जिसके तहत यहां इलाज कर रहे मरीजों को ब्लड की भी दिक्कत नहीं होगी।
आयुष्मान हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर दिल जान अंसारी ने बताया कि बहुत जल्द हमारे यहां आयुष्मान कार्ड के द्वारा भी इलाज किया जाएगा। साथी उन्होंने यह भी बताया कि अत्यंत गरीब लोगों को हमारे यहां फीस एवं बेड चार्ज नहीं लिया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि निकटतम भविष्य में बहुत जल्द हमारी एक और नई शाखा बुंडू में खुलने जा रही है।
इस मौके पर डॉक्टर एक मुखर्जी नाजिम परवीन वीविता कुमारी मासूम आलम सुनील सिंह सुरेंद्रनाथ महतो ब्रजकिशोर महतो सुनंदा जायसवाल विनोद साहू एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।





Add comment