Thndr News

थाना प्रभारी ने कीया पनशाला (प्याऊ) की व्यवस्था

राँची डेलीमार्किट : चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी को देखते हुए डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने रविवार को थाना के सामने आमलोगों व राहगीरो के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करते हुए उपस्थित लोगो व राहगीरो को पानी पिलाकर पनशाला का उदघाटन किया।

थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि पनशाला खोलना पूण्य का काम है, प्रतिदिन सैंकड़ो लोग अपने काम से डेलीमार्केट बाजार पहुचते हैं। इन लोगों को पानी पीने की समस्या का सामना करना पडता है। लोगों के परेशानी को देखते हुए शुद्ध स्वच्छ और शीतल पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे कहा कि सेवा ही हमारा लक्ष्य है इसलिए हम यहां की जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने को तत्पर है पुलिस अपराधियों के प्रति जरूर सख्ती बरतती है पर आम जनता के प्रति संवेदना भी रखती है।


इस मौके पर पु0अ0नि0 प्रदीप कुमार केशरी, अखिलेश ठाकुर, मुंशी एहसान अहमद एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.